मध्य प्रदेश
देश में पहली बार..आयरन वेस्ट से बनेगी राम मंदिर प्रतिकृति,इंदौर में एक और प्रयोग, मुस्लिम कलाकार कर रहे नक्काशी, 21 टन लोहा लगा

इंदौर के विश्राम बाग में आयरन वेस्ट से अयोध्या में आकार ले रहे राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। प्रतिकृति बनाने में नगर निगम के पुराने वाहनों के चेसिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खंभे, खराब हो चुके झूले, टूटी हुई फिसल पट्टियों, पुराने वाहनों की बॉडी, गियर पार्ट्स, नट-बोल्ट के साथ पार्कों की टूटी-फूटी ग्रिल और गेट्स के पुराने लोहे का उपयोग किया गया है।
संभवत: श्री राम मंदिर, अयोध्या की यह देश में वेस्ट आयरन से बनी पहली प्रतिकृति है। इसमें दिल्ली के मुस्लिम कारीगरों ने भी अपनी अद्भुत कला का जलवा बिखेरा है।
Continue Reading






You must be logged in to post a comment Login