ताइवान में हुए 25 साल के सबसे तेज भूकंप में तीव्रता 7.5 रिक्टर स्केल की आई। इस भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई, और 700 से अधिक लोगों को घायल होने की खबरें हैं। अन्यथा, 77 लोगों को फंसा होने की जानकारी भी है। इस त्रासदी में फिलीपींस समेत अन्य क्षेत्रों में भी झटका पहुंचा है।
ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 7 लोगों की मौत हुई है। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। वहीं, 77 लोग इमारतों-मलबे में फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.