देश

ट्रम्प पर गोली चलने के बाद बाइडेन का दूसरा संबोधन,बोले- हिंसा के दौर में शांति की जरूरत; हमलावर के घर-गाड़ी से विस्फोटक बरामद

Published

on

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज दूसरी बार जनता को संबोधित किया। भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजे हुए संबोधन में उन्होंने हमले की निंदा की।

बाइडेन ने अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ”हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं। हम अपने इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। अमेरिका की सुलगती राजनीति के दौर में शांत रहने का वक्त है।”

उन्होंने हमले के दौरान मारे गए एक आम नागरिक के परिजन के प्रति संवेदना जताई और उसे हीरो बताया।

ट्रम्प पर अमेरिकी समयानुसार शनिवार और भारतीय समायुनासर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ। पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए। एसॉल्ट राइफल से चली गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई।

ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने 20 साल के हमलावर को तुरंत ढेर कर दिया। उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है। फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है।

Advertisement

बाइडेन का पहला संबोधन हमले के 18 घंटे बाद हुआ
डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले के लगभग 18 घंटे बाद बाइडेन ने पहली बार देश को संबोधित किया। संबोधन भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को देर रात हुआ। राष्ट्रपति ने कहा, “मैंने ट्रम्प से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।”

बाइडेन ने कहा कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरणों में है। हमें अभी इस घटना के मकसद की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस घटना के मकसद को लेकर लोग अपनी थ्योरी न बनाएं। FBI और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें।

हमारी कोशिश है कि इस हमले के बाद हमारी कोशिश है कि ट्रम्प को और अधिक सुरक्षा दी जाए। इसके लिए सीक्रेट सर्विस को निर्देश दिया गया है।

बाइडेन ने बताया कि मैंने सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि कल से शुरू होने वाले रिपब्लिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन की सुरक्षा व्यवस्था का अच्छे से जायजा लिया जाए।

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version