देश

कांग्रेस-AAP में डील डन, दिल्ली-हरियाणा समेत पांच राज्यों में गठबंधन का एलान आज, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Published

on

Lok Sabha Elections 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान हो सकता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं। आज इसे आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान हो सकता है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा, और गुजरात में एकसाथ चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस और AAP घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर आज औपचारिक तौर पर घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट आप के खाते में जा सकती है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर पर घोषणा कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिनमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, और पूर्वी दिल्ली सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

Advertisement

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cancel reply

Trending

Exit mobile version