Connect with us

देश

मॉस्को में मोदी बोले- हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लाया,भारतवंशियों से कहा- 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं

Published

on

मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान की मिट्टी की महक और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की बात की और भारत के तेजी से विकास और वैश्विक भूमिका पर जोर दिया। मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनसे देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को दौरे के दूसरे दिन मॉस्को में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं।’

मोदी ने कहा, ‘तीसरी बार PM बनने के बाद मेरा पहला संवाद मॉस्को में हो रहा है। मुझे आज शपथ लिए पूरा एक महीना हो गया है। मैनें प्रण लिया था, मैं तीसरी टर्म मे तीन गुणा रफ्तार से काम करूंगा।’

भारत आज रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फालल कर रहा है। ये मेरे देश के युवाओं की पावर है। दुनिया हमारे युवाओं के टेलेंट को देखर अचंभित है। दुनिया हमारे विकास की रफ्तार से हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं भारत बदल रहा है। आप भी आते हैं तो ऐसा ही लगता है ना। वो ऐसा क्या देख रहे हैं। वो देख रहे भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण, भारत G20 का सफल आयोजन करता है। भारत 10 सालों में एयरपोर्ट की संख्या दोगुना कर देता है।

मोदी और पुतिन की मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाराजागी जताई है। उन्होंने मोदी के दौरे को यूक्रेन में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका बताया। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता का दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक है।’

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply